मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में ढहा पुल, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhopal , 1 दिसंबर . Madhya Pradesh में निर्माण कार्यों में होने वाली गड़बड़ी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई, जब रायसेन जिले का एक पुल ढह गया और इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का मॉडल बताया है.

जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिले के बरेली पिपरिया स्टेट हाईवे पर बना पुल Monday को ढह गया. इस पुल पर से गुजर रही दो बाइक मलबे के साथ नीचे गिर गई. इस पुल के मलबे की चपेट में बाइक सवार देवेंद्र सिंह धाकड़ आ गया, जो अपनी बहन की विदाई कर लौट रहा था. देवेंद्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

वहीं, पुल के काम में छह मजदूर लगे हुए थे. किसी तरह इन मजदूरों ने अपनी जान बचाई, मगर कुछ मजदूरों को चोटें भी आई हैं. रायसेन जिले में पुल टूटने पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि डबल इंजन के भ्रष्टाचार की खुली पोल खुल गई है. उन्होंने कहा कि रायसेन जिले में सिर्फ पुल नहीं गिरा है, बल्कि Government के ‘डबल इंजन का भ्रष्टाचार मॉडल’ उजागर हुआ है.

पूर्व Union Minister यादव ने आगे कहा कि बरेली-पिपरिया रोड पर नयागांव के पास बना पुल अचानक ढह गया, जिसमें 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग गंभीर घायल हो गए है. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. साथ ही Government से मांग करता हूं कि दोषियों पर कार्रवाई करे.

दरअसल, राज्य में बीते कुछ दिनों में निर्माण में हुई गड़बड़ियों के कई मामले सामने आ चुके हैं. कहीं सड़क दरकी है, पुल दरके हैं, तो राजधानी Bhopal में एक अजब-गजब पुल बना दिया गया जो 90 डिग्री के कोण वाला है. इतना ही नहीं, एक ऐसा पुल बना जिसके नीचे की सड़क से ट्रक का निकलना भी मुश्किल है. बाद में सड़क को ठीक किया गया. यह ऐसे मामले हैं जो लापरवाही उजागर करने वाले हैं. Government ने कई मामलों में दोषियों पर कार्रवाई भी की है.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment