ममता का कोई एजेंडा नहीं चलेगा, बंगाल में कमल खिलेगा : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 10 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का कोई एजेंडा नहीं चलेगा बल्कि बंगाल में कमल खिलेगा.

तीन राज्यों में बड़े पैमाने पर हुए मतदान को लेकर उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है.

उन्होंने असम, केरल और पुडुचेरी का उदाहरण देते हुए कहा कि शुद्धिकरण के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं. बंगाल और तमिलनाडु के लोग भी भारी तदाद में वोट करेंगे, हम ऐसी उम्मीद कर सकते हैं.

बंगाल को लेकर Prime Minister Narendra Modi के बयान का समर्थन करते हुए उपChief Minister ने कहा कि Prime Minister ने पश्चिम बंगाल के मुद्दों को उठाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका अपनाया है. ममता बनर्जी ने सत्ता के लालच में घुसपैठियों को मतदाता बना दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल को एक धर्मशाला बना दिया है और आम लोगों का वहां रहना मुश्किल कर दिया है.

उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से अपराध बढ़े हैं, बहनों-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और जिन अपराधों को शब्दों में बयां भी नहीं किया जा सकता, उनकी सुरक्षा और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए भाजपा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. यही Prime Minister की अपील है और यही भाजपा की भी अपील है.

बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण पर मौर्य ने कहा कि वे Lok Sabha, विधानसभा और बिहार विधान परिषद में सदस्य रह चुके हैं. अब वे राज्यसभा में भी सेवाएं देंगे. हमें उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिला है और भविष्य में भी मिलता रहेगा.

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2026 के चुनावों में ममता दीदी का कोई भी एजेंडा काम नहीं आएगा. इस बार जनता उनकी विदाई के लिए तैयारी कर चुकी है. भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है. इस बार वहां ‘कमल’ खिलेगा और भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतकर Government बनाएगी.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment