
New Delhi, 13 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच BJP MP मनन मिश्रा ने ममता बनर्जी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम अपनी हार देख बौखला गई हैं और उनकी बेचैनी बढ़ गई है. सांसद ने दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा की Government बनेगी.
New Delhi में से बातचीत में BJP MP ने ममता बनर्जी द्वारा एनडीए के खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर कहा कि उन्होंने भांप लिया है कि भाजपा की ओर जनता का रुझान बढ़ रहा है. उन्होंने देख लिया है कि जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा Government बनेगी. इसलिए ममता बनर्जी अनाप-शनाप बयान दे रही हैं. जनता ने संकल्प कर लिया है कि भाजपा बहुमत के साथ Government बनाएगी.
महिला आरक्षण विधेयक पर Prime Minister Narendra Modi के लेख पर मनन मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी Gujarat के Chief Minister रहते हुए से ही महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आवश्यक संशोधनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. 2029 से Lok Sabha तथा विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित हो जाएगा. पीएम मोदी की Government महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है. Prime Minister ने इस विधेयक को लेकर सभी विपक्षी दलों से समर्थन मांगते हुए पत्र भी लिखा है.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर मनन मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा सवाल उठाना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस ने देश में महिलाओं को आरक्षण देने की कभी इच्छा ही नहीं रखी. वे लोगों के बीच भ्रम फैलाने और गुमराह करने वाले बयान दे रही हैं. अगर कांग्रेस की मंशा साफ होती तो उसके शासनकाल में ही महिलाओं को आरक्षण मिल गया होता.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब और महिलाओं को हमेशा पिछड़ा रखना चाहती रही, जबकि पीएम मोदी की Government उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है.
बिहार के अगले Chief Minister को लेकर मनन मिश्रा ने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है, वह Chief Minister नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हो रहा है. उनकी इच्छा राज्यसभा जाने की थी, वे अब सदस्य बन चुके हैं, उन्होंने शपथ भी ली. अब बिहार का नया Chief Minister भाजपा का होगा, जिसका चयन नीतीश कुमार और शीर्ष नेतृत्व विधायकों की सहमति से करेंगे. यह बिहार के लिए अच्छी खबर है.
–
डीकेएम/वीसी