
Mumbai , 26 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी का अंत होने वाला है और प्रदेश में भाजपा की Government बनने वाली है.
Mumbai में से बातचीत में कृष्णा हेगड़े ने कहा कि पहले चरण के लिए 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. 90 फीसदी से से ज्यादा मतदान होना इस बात का साफ संकेत है कि वहां भाजपा Government बनाने जा रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है. ममता बनर्जी के नेतृत्व में जो डराने-धमकाने वाला शासन था, बिना विकास वाला शासन था, जिसमें गरीबों को वहीं का वहीं रखा गया था. यह सब अब खत्म होने जा रहा है. भाजपा की Government में खुशहाली और उन्नति होने वाली है. बंगाल की जनता ने भाजपा की Government बनाने का फॉर्मूला बना लिया है.
आप के सात राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफे पर शिवसेना नेता ने आप के सात सांसद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से निराश होकर पार्टी छोड़ रहे हैं. आप के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल हो गए हैं. बाकी सभी सांसद भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं और ये सभी सांसद जो भाजपा में गए, वे सभी पंजाब से आते हैं.
उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में इसका असर होगा. पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप की हार और भाजपा को जीत मिलेगी. आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है.
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते हैं कि वे बहुत ईमानदार हैं, लेकिन अगर कोई Chief Minister रहते हुए 50 करोड़ के घर में रहता है और ‘शीशमहल’ बनवाता है तो यह लोगों की नजर में आ ही जाता है. दिल्ली की जनता ने भी देखा कि एक तरफ तो वे प्रशासन नहीं चला पाए, दूसरी तरफ वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे. ऐसे में वह जब ईमानदारी पर भाषण देते हैं और 50 करोड़ के घर में रहते हैं, तो वहां के मतदाता सोचने लगते हैं कि आखिर कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा. राघव चड्ढा ने जो आरोप लगाए हैं, बिल्कुल सही हैं.
उन्होंने Maharashtra में रिक्शा और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर कहा कि परिवहन मंत्री ने जिस कानून या अधिकार की बात कही है, उसका पालन किया जाना चाहिए.
–
डीकेएम/वीसी