
Lucknow, 16 जनवरी . Samajwadi Party (सपा) नेता रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी एक बार फिर Government बनाएगी.
सपा नेता यह बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में ईडी की ओर से कोलकाता में आईपैक पर छापा मारा गया था. इस दौरान पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने ईडी की रेड का विरोध जताया और Police बल के साथ रेड वाली जगह पहुंची, वहां से जरूरी दस्तावेज साथ ले आई. ममता बनर्जी और ईडी का यह मामला Supreme Court पहुंचा तो वहां भी Government को फटकार ही लगी.
Supreme Court में हुई सुनवाई को लेकर सपा नेता ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और आगे जो भी फैसला आएगा हम स्वागत के लिए तैयार हैं.
सपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने ईडी की छापेमारी की. जब भी भाजपा कहीं चुनाव हारती है, तो वह विपक्षी नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करवाने या छापे मारने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग करती है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भी निशाना बनाया गया था. ममता बनर्जी के यहां छापेमारी का मामला Supreme Court तक पहुंचा. हम Supreme Court के फैसले का सम्मान करते हैं.
उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी जीतेगी, फिर से Government बनाएगी और ममता बनर्जी फिर एक बार Chief Minister बनेंगी.
बीएमसी चुनाव के नतीजों पर Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ते, तो नतीजे बिल्कुल उलट होते. भाजपा ने चुनाव में भारी मात्रा में धन का इस्तेमाल किया और विभिन्न प्रशासनिक संसाधनों का लाभ उठाया. इसलिए महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिलीं, जबकि विपक्ष को 87 सीटें ही हासिल हुईं. यदि विपक्ष एक साथ लड़ता, तो बीएमसी में स्पष्ट बहुमत विपक्ष के पक्ष में होता और मेयर भी विपक्षी दल से होता.
–
डीकेएम/डीएससी