
Mumbai , 9 अप्रैल . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी को ‘टाटा-बाय बाय’ कहने का वक्त आ चुका है.
Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि ममता बनर्जी के जाने का वक्त आ गया है. उन्होंने 15 साल के कार्यकाल में सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है. ममता बनर्जी के कुशासन को जनता ने देखा है और अब सीएम को अपनी विदाई के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए.
तीन राज्यों के चुनाव पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटें हैं. इन राज्यों के लोगों से हमारी अपील है कि कृपया बाहर निकलें और वोट दें. विकास के लिए वोट दें. असम में एनडीए को एक ऐतिहासिक जनादेश मिलने वाला है. हिमंता बिस्वा सरमा की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है.
महिला आरक्षण बिल को लेकर शाइना एनसी ने कहा कि Prime Minister मोदी ने बिना किसी देरी के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का समर्थन किया है. केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला और संसद में होने वाली पूरी चर्चा में हर Political दल को अपनी Political इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए.
इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख के ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार करने पर शाइना एनसी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ एक राष्ट्रीय गीत है, और अगर आप अपने देश से प्यार करते हैं, तो आपको ‘वंदे मातरम’ जरूर गाना चाहिए.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा कि मुझे खुशी है कि शशि थरूर और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने इस बात की सराहना की है कि India ने कूटनीतिक तौर पर किस तरह की भूमिका निभाई है. हम सभी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी तरह की प्रतिगामी राजनीति न हो, बल्कि एक सकारात्मक संवाद हो. हम शशि थरूर के बयान का स्वागत करते हैं.
बारामती उपचुनाव को लेकर शिवसेना नेता ने कहा कि सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत स्वाभाविक है.
–
डीकेएम/एबीएम