देश में हो रहे हर अच्छे काम पर ममता बनर्जी को लगती है मिर्चीः मेधा कुलकर्णी

पुणे, 26 फरवरी . पुणे में विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर BJP MP मेधा कुलकर्णी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान Prime Minister मोदी की वैश्विक कूटनीति की प्रशंसा की और सावरकर को सच्चा देशभक्त बताया. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर तंज कसा.

से बातचीत में मेधा कुलकर्णी ने कहा, “सावरकर के विचारों से हमें प्रेरणा मिले, इसलिए उनके स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सावरकर की किताबें पढ़ना अच्छा लगता है. उन्होंने कहा था, ‘देह और देव के बीच में देश आता है. देश के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारी है, जिसे हमें निभाना है.”

केरल का नाम बदलने पर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मेधा कुलकर्णी ने कहा, “ममता बनर्जी का सिंहासन अब डोल चुका है. उनके सिंहासन छोड़ने का समय नजदीक आ गया है. केरल का असली नाम केरलम ही है, जिसे Prime Minister Narendra Modi ने फिर से आधिकारिक कर दिया है. इस पर ममता बनर्जी को क्यों मिर्ची लग रही है? ममता बनर्जी देश में हो रहे हर अच्छे कार्य का विरोध करती हैं. एसआईआर और घुसपैठियों को भगाने की बात का भी विरोध करती हैं. पश्चिम बंगाल अब जागरूक हो चुका है; जल्द ही ममता कुछ बोल नहीं सकेंगी, ऐसी स्थिति में आ जाएंगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है. इस पर मेधा कुलकर्णी ने कहा, “सनातन ही हिंदू धर्म है. हिंदू संस्कृति हमारी जीवन पद्धति है. दिग्विजय सिंह के बयान हमारे लिए कोई मायने नहीं रखते.”

Prime Minister Narendra Modi के इजरायल दौरे को लेकर BJP MP ने कहा, “पीएम मोदी जिस देश में जाते हैं, वहां India का विचार लेकर जाते हैं. इजरायल कर्मठ देश है, जो अपने अस्तित्व के लिए झगड़ता रहा है. India और इजरायल के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं. Narendra Modi पहले Prime Minister हैं जो इजरायल के दौरे पर गए हैं. इजरायल में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं. इसलिए Prime Minister विश्व में सबसे अधिक प्रसिद्ध नेता हैं. हमें उम्मीद है कि वे इजरायल से India के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव लेकर आए हैं.”

ओपी/डीएससी

Leave a Comment