मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल मालिक लवकेश बजाज हिरासत में

New Delhi, 3 जून . दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.

Police ने मामले में गैर इरादतन हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जांच एजेंसियां होटल में अग्नि सुरक्षा और लाइसेंस संबंधी नियमों के संभावित उल्लंघनों की पड़ताल कर रही हैं.

इस बीच, एम्स दिल्ली ने हादसे में घायल लोगों को लेकर जानकारी साझा की है. एम्स ट्रॉमा सेंटर में कुल 13 लोगों को लाया गया था. इनमें तीन लोग ऐसे थे जिन्होंने आग से बचने के लिए होटल की ऊंचाई से छलांग लगा दी थी.

अस्पताल के अनुसार, ऊंचाई से गिरने वाले तीन घायलों में से दो को फ्री कर दिया गया. दोनों की हालत स्थिर बताई गई है. वहीं, गंभीर सिर की चोट से पीड़ित एक महिला का ऑपरेशन किया गया है और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है.

एम्स ने यह भी बताया कि ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 13 घायलों में से 10 दिल्ली Policeकर्मी थे, जो बचाव अभियान में शामिल थे. ये Policeकर्मी सबसे पहले जलती हुई इमारत में दाखिल हुए थे और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे थे. सभी Policeकर्मियों की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द छुट्टी दी जा सकती है.

अस्पताल को तीन अज्ञात शव भी मिले हैं, जिन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भेजा गया है.

गौरतलब है कि Wednesday सुबह करीब 8:50 बजे होटल के बेसमेंट में संचालित एक रेस्तरां से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. देखते ही देखते आग पूरी बहुमंजिला इमारत में फैल गई. बचाव दलों ने 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन 21 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं. दिल्ली Police, दिल्ली अग्निशमन सेवा और आपदा प्रबंधन टीमों ने कई घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया, जो दोपहर के आसपास पूरा हुआ.

अब होटल मालिक की हिरासत के बाद जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी और क्या लापरवाही के कारण यह हादसा इतना भयावह रूप ले सका.

डीएससी

Leave a Comment