
New Delhi, 8 जून . दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार होटल के मालिक लवकेश बजाज और कुक केशव नेगी को Monday को साकेत कोर्ट में पेश किया गया.
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड मामले में होटल के गिरफ्तार मालिक लवकेश बजाज और कुक केशव नेगी की Police रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को Monday को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट ने लवकेश बजाज की Police रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है, जबकि कुक केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इससे पहले दिल्ली Police ने 6 जून को होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया था. दिल्ली Police की जांच में सामने आया है कि आग लगने में कुक की लापरवाही थी. जांच के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन और इमारत के फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर में भी गंभीर कमियां मिली थीं.
इस मामले में Police ने होटल के मालिक लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी स्वीटी Government और पुष्पो Government को भी गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इस घटना में कई विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. इन 22 लोगों में से 9 भारतीय थे, जबकि 13 विदेशी नागरिक थे, जो बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले थे.
इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के इस अस्पताल में अभी कुल 14 मरीज भर्ती हैं. इनमें से 13 विदेशी हैं. वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज स्थिर हैं और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग की लपटों ने इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की 5 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गर्मी और धुएं के कारण काफी नकसान हुआ. दिल्ली Police से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला.
–
एमएस/