मालदीव की विदेश मंत्री एडम का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

New Delhi, 12 मई . मालदीव गणराज्य की विदेश मंत्री इरुथिशम एडम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Tuesday को India पहुंचेंगी. तय कार्यक्रमानुसार उनकी मुलाकात अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल संग प्रस्तावित है.

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी रिलीज के अनुसार, एडम 12-14 मई तक India में होंगी. वो Tuesday शाम 5 बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी.

Wednesday शाम 4 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी. इसके बाद इसी दिन यानी 13 मई को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ वाणिज्य भवन में अहम बैठक होगी.

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने भी इसे लेकर एक बयान जारी किया है. जिसके मुताबिक पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है. उन्हें India आने का न्योता विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया था. यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाना है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरे के दौरान, इरुथिशाम जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी, जिससे मंत्रियों को द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और आपसी हितों के खास मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा.

इरुथिशम के साथ विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. इब्राहिम जुहुरी और सहायक निदेशक अमीनाथ गुरैशा भी आएंगे. मालदीव India को अपना सबसे करीबी सहयोगी मानता है. दोनों देश मजबूत सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक रिश्तों से जुड़े हैं.

2024 में शुरुआती तनाव के बाद मालदीव ने अपने रिश्तों को सहज बनाने की पूरी कोशिश की है. President मुइज्जू प्रशासन ने India के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. मुइज्जू दो बार India के आधिकारिक दौरे पर गए हैं, जबकि Prime Minister Narendra Modi ने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में 2025 में भाग लिया था.

हाल ही में विदेश मंत्री बनीं इरुथिशम को लंबा राजनयिक अनुभव है. इससे पहले वो यूनाइटेड किंगडम में मालदीव की उच्चायुक्त रह चुकी हैं.

केआर/

Leave a Comment