
शिमला, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस पर Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.
Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि Himachal Pradesh को प्रकृति ने अनमोल उपहारों से नवाजा है. यहां के घने वन, स्वच्छ नदियां, हिमाच्छादित पर्वत और समृद्ध जैव विविधता प्रदेश की पहचान हैं. इन प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
Chief Minister ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. सुक्खू ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है. सीएम सुक्खू ने लोगों से प्रकृति के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता विकसित करने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से Himachal Pradesh पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श राज्य बन सकता है.
Chief Minister ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल की पहचान विशाल पर्वतों, निर्मल जलधाराओं और शुद्ध वायु में बसती है. प्रकृति ने हमें यह अनुपम धरोहर सौंपी है. इसे सहेजना हमारा केवल दायित्व ही नहीं, यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा संकल्प भी है. आइए, मिलकर इस विरासत की पवित्रता और समृद्धि को अक्षुण्ण बनाए रखें.”
वहीं, रिज मैदान में आयोजित मिनी मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे Himachal Pradesh के Governor कवींद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान लाउडस्पीकर और शोर-शराबे के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए समाज का सहयोग आवश्यक है. जब तक समाज स्वयं आगे बढ़कर भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक ऐसे प्रयासों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकती.
विभिन्न विभागों और अधिकारियों ने जिस प्रकार समाज को इस अभियान से जोड़ा है, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. Governor ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे जन-जागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाया जा सकता है.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फैले कूड़े-कचरे और प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे पर Governor ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे. उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए. उन्होंने आयोजकों से भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया.
जनगणना के विषय में Governor ने कहा कि केंद्र Government ने 1 जून से 15 जून तक स्व-गणना की सुविधा प्रदान की है. उन्होंने नागरिकों से स्वयं अपना सत्यापन कर पंजीकरण करवाने की अपील की. Governor ने कहा कि भविष्य में देश की विकास योजनाओं और प्रगति को आगे बढ़ाने में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसलिए सभी लोगों को इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए.
–
ओपी/वीसी