
बारामूला, 19 मई . जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग स्थित एक पेंट की दुकान में भीषण आग की घटना सामने आई है.
कनली बाग स्थित बीके ट्रेडर्स के पेंट गोदाम में लगी आग पर 3 घंटे चले अभियान के बाद काबू पा लिया गया. इस अभियान में दमकल की सात गाड़ियां शामिल थीं. रेस्क्यू अभियान में सेना और Police की भी मदद ली गई. इस घटना में चार स्थानीय युवक घायल हो गए.
सोपोर मुख्यालय के प्रभारी मजीद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि गलत तरीके से गाड़ी और बाइक पार्क करने की वजह से हमें परेशानी हो रही थी. आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने हमारी मदद की. उन्होंने बताया कि बारामूला से तीन, सोपोर से दो, संग्रामा से एक और दरियाव में हमने दो फायर पंप इंस्टॉल किए, तब जाकर आग पर काबू पाया गया.
मजीद ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. रेस्क्यू अभियान खत्म होने के बाद आग लगने की वजह का पता लगाएंगे. पेंट की दुकान होने की वजह से आग पर काबू पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं. सेना और Police के जवानों ने आग बुझाने में हमारी मदद की. आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा.
इससे पहले हाल ही में Madhya Pradesh के देवास में भी एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी. इस घटना के बाद देवास के जिला प्रशासन ने कमर कस ली. प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रही सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल शुरू की गई. जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच की थी.
Rajasthan के कोटा में 17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के एक एसी बोगी में भी आग की घटना हुई थी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद रेलवे की ओर से देशभर में कोचों और रेलवे से जुड़े फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच शुरू की गई.
–
एसडी/एएस