तमिलनाडु में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले

चेन्नई, 20 मई . तमिलनाडु Government ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग तुरंत प्रभाव से कर दी है. यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव के मणिवासन की ओर से जारी किया गया, जिसमें Police प्रशासन से जुड़े कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं.

सबसे पहले बात करें तो जी वेंकटरमन, जो अभी तक चेन्नई में डीजीपी (एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर थे, उन्हें अब सिविल सप्लाइज सीआईडी का नया डीजीपी बनाया गया है. के. भावनीस्वरी, जो आईजीपी हेडक्वार्टर में थीं, उन्हें सिंगप्पन स्पेशल फोर्स का आईजीपी बनाया गया है. यह एक नया और खास यूनिट माना जा रहा है, इसलिए इस पोस्टिंग को भी अहम माना जा रहा है.

अविनाश कुमार, Police महानिरीक्षक (अनिवार्य प्रतीक्षा पर) को प्रवीण कुमार अभिनपु की जगह Police महानिरीक्षक जनरल के तौर पर डीजीपी ऑफिस में तैनाती मिली है. इसी तरह ए. सरवाना सुंदर को नॉर्थ जोन चेन्नई का आईजीपी बनाया गया है.

जे. महेश, जो अब तक डीआईजी के पद पर थे, उन्हें प्रमोशन देकर आईजीपी क्राइम, चेन्नई की जिम्मेदारी दी गई है. डॉ. पी. विजय कुमार, जो अभी तक ट्रैफिक (साउथ) में डीआईजी/जॉइंट कमिश्नर थे, उन्हें अब वेल्लोर रेंज का डीआईजी बनाया गया है.

इसी तरह अभिषेक गुप्ता, Police अधीक्षक, पुदुकोट्टई जिला, को Police उप महानिरीक्षक/संयुक्त Police आयुक्त, कानून और व्यवस्था, दक्षिणी क्षेत्र, ग्रेटर चेन्नई Police के पद पर तैनात किया गया है. एस. ब्रिंदा, Police अधीक्षक/कमांडेंट, तमिलनाडु विशेष Police रेजिमेंटल केंद्र, अवाडी, को Police अधीक्षक, थूथुकुडी जिला के पद पर तैनात किया गया है, जबकि आई. शहनाज को कल्लाकुरिची जिले की जिम्मेदारी दी गई है.

एस. अरविंद, Police अधीक्षक, कल्लाकुरिची जिला, को जी. जवाहर की जगह Police अधीक्षक, कांचीपुरम जिला के पद पर तैनात किया गया है. अल्लातिपल्ली पवन कुमार रेड्डी, Police उपायुक्त (कानून-व्यवस्था), तांबरम Police कमिश्नरेट, को डॉ. के. कार्तिकेयन की जगह कोयंबटूर जिले का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

डॉ. के. कार्तिकेयन, Police अधीक्षक, कोयंबटूर जिला, को अल्लातिपल्ली पवन कुमार रेड्डी की जगह तांबरम Police कमिश्नरेट में Police उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है.

वी. सतीश कुमार, सहायक Police अधीक्षक, तिरुवन्नामलाई नगर उप-मंडल, को पदोन्नत कर Police अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें तिरुवरूर जिले का Police अधीक्षक बनाया गया है.

रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक Police अधीक्षक, विलुप्पुरम उप-मंडल, को पदोन्नत कर Police अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें अभिषेक गुप्ता की जगह पुडुकोट्टई जिले का Police अधीक्षक बनाया गया है.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment