बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रॉबर्ट चोंग्थु को अल्पसंख्यक कल्याण, गोपाल मीणा बने राज्यपाल सचिव

Patna, 26 अप्रैल . बिहार Government के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस फेरबदल में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है. यह तबादला प्रशासनिक स्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि रॉबर्ट एल. चोंग्थु (आईएएस 1997 बैच) को Governor के प्रधान सचिव पद से हटाकर प्रधान सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है.

गोपाल मीणा (आईएएस 2007 बैच) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से स्थानांतरित कर Governor के सचिव के पद पर तैनात किया गया है. साथ ही उन्हें जांच आयुक्त (जीएडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

मो. सोहेल (आईएएस 2007 बैच) को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. इनके पास भी जांच आयुक्त, जीएडी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा.

शैलेन्द्र कुमार (आईएएस 2013 बैच) को कृषि विभाग से स्थानांतरित कर लखीसराय का जिलाधिकारी (डीएम) और जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.

यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है. बिहार Government की अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारी अगले आदेश तक अपने नए पदों पर कार्य करेंगे.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव Governor सचिवालय, अल्पसंख्यक कल्याण, सामान्य प्रशासन और जिलास्तरीय प्रशासन को और अधिक कुशल बनाने के उद्देश्य से किया गया है. खासकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. लखीसराय जिले में शैलेन्द्र कुमार की नियुक्ति स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में मानी जा रही है.

बिहार में हाल के महीनों में प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव देखने को मिले हैं. यह फेरबदल भी उसी कड़ी में आता है. Government का मानना है कि समय-समय पर ऐसे फेरबदल से प्रशासनिक मशीनरी अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनी रहती है.

एससीएच

Leave a Comment