बुलढाणा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार

बुलढाणा, 19 मई . बुलढाणा जिले में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच एटीएस ने अवैध हथियार तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सबसे ताजा घटना में एटीएस ने नाशिक की ओर जा रहे दो फरार आरोपियों को रास्ते में ही धर दबोचा. सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी Tuesday सुबह करीब 9 बजे नाशिक की ओर जा रहे थे, तभी नाशिक एटीएस टीम ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया. इससे पहले इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था. अब इस प्रकरण में कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. एटीएस आगे की जांच में जुटी हुई है.

चिखली तहसील के रायपुर Police स्टेशन अंतर्गत पिंपरी कोली गांव में एटीएस ने मध्यरात्रि करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक बड़ी सफलता हासिल की. एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अवैध हथियार बेचने वाला एक व्यक्ति गांव में आया हुआ है. टीम ने तुरंत जाल बिछाया और शुभम पवार (22 वर्ष, निवासी वर्धा) को रंगे हाथ पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. साथ ही अपराध में इस्तेमाल हुई एक फोर व्हीलर गाड़ी भी जब्त कर ली गई. शुभम पवार पिस्टल बिक्री के लिए लेकर आया था. रायपुर Police स्टेशन में इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है.

एटीएस और स्थानीय Police दोनों ही टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में शुभम पवार ने हथियारों की सप्लाई से जुड़ी जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की छापेमारी की जा रही है. Police को आशंका है कि इस गैंग के और सदस्य भी सक्रिय हो सकते हैं.

बुलढाणा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर एटीएस की सख्ती से स्थानीय स्तर पर राहत की खबर है, लेकिन साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की जांच गहराई से की जा रही है. यदि अन्य राज्यों या जिलों से भी लिंक सामने आए तो कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा.

एससीएच

Leave a Comment