Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: सतना में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh: सतना में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Bhopal , 11 जुलाई . Madhya Pradesh के सतना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई है.

सतना जिले के उचेहरा थाना एवं परसमनिया चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत महाराजपुर के पिपरा गांव में एक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई.

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी अरुण सिंह गोंड के 7 वर्षीय पुत्र शुभम गोंड और 5 वर्षीय पुत्री अक्षिता गोंड घर के समीप स्थित तालाब में नहाने गए थे. नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए.

काफी देर तक बच्चों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. तलाश शुरू की गई तो ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष धुर्वे Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उचेहरा अस्पताल भेज दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे पिपरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बता दें कि पानी में डूबने से हुई मौत का एक दूसरा मामला 29 जून को Jharkhand की राजधानी रांची से सामने आया था, जहां अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली गांव में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी. छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने बिना अपनी जान की परवाह किए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन उसे बचाने की कोशिश में दोनों की जान चली गई.

Police के अनुसार, मृतकों की पहचान सुखराम मुंडा और उनके छोटे भाई विनोद मुंडा के रूप में हुई है. बताया गया कि सुबह विनोद खेत में स्थित कुएं से पानी निकालने गया था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिरकर डूबने लगा. भाई को संकट में देख सुखराम तुरंत उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन उसकी भी डूबने से मौत हो गई.

–

डीके/डीकेपी

Share