नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई ठिकानों पर एसटीएफ की रेड

नोएडा, 18 अप्रैल . नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसा मामले में Police और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कामयाबी मिली है. Police और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा Police के अनुसार, आरोपी को तमिलनाडु के त्रिचपल्ली से गिरफ्तार किया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था. हिंसा की घटना के बाद से ही आदित्य आनंद फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा Police ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.

जानकारी के अनुसार, आदित्य आनंद इस पूरे श्रमिक हिंसा कांड का मास्टर माइंड है और उसकी गिरफ्तारी से मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा की साजिश कैसे रची गई और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता रही.

दूसरी तरफ, हिंसा मामले में एसटीएफ नोएडा यूनिट और Police ने संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान भी शुरू किया है. यह कार्रवाई श्रमिक आंदोलन के नाम पर हिंसा, आगजनी और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ की जा रही है. एसटीएफ के मुताबिक, अर्बन नक्सल से जुड़े संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग इलाकों में यह अभियान लगातार जारी है. नोएडा के अरुण विहार, दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेरी समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है. इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. श्रमिक आंदोलन की आड़ में साजिश रचने आगजनी उपद्रव मचाने वालो की तलाश में छापेमारी जारी है.

Police अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएं केवल अचानक भड़की हिंसा नहीं थीं, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही है. इसी कड़ी में Police ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए षडयंत्र के एंगल पर भी गहन पड़ताल शुरू कर दी है. जांच टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से सैकड़ों cctv कैमरों की फुटेज जब्त की गई है, जिनके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

पीएसके

Leave a Comment