सिवान हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू यादव गिरफ्तार

सिवान, 30 अप्रैल . बिहार के सिवान में भाजपा नेता के रिश्तेदार की हत्या के मामले में Police ने एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान छोटू यादव के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान Police की गोली लगने से घायल होने के बाद फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिवान Police ने जानकारी दी कि टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हत्या की सूचना मिलते ही Police अधीक्षक और अनुमंडल Police पदाधिकारी ने Wednesday को घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था. साथ ही, घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एफएसएल टीम की ओर से कराई गई. घटना के त्वरित जांच के लिए Police अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल Police पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

गठित टीम की ओर से तकनीकी साक्ष्य, cctv फुटेज और सूचना के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए छोटू यादव को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि रोड पर साइड लेने के क्रम में विवाद हुआ था. इस घटना में उसके अलावा तीन अन्य अपराधी भी शामिल थे. उसकी निशानदेही पर Police टीम की ओर से छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान Police टीम को देखकर अपराधियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. इस क्रम में छोटू यादव भागने का प्रयास करने लगा. Police टीम की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें छोटू यादव के पैर में गोली लग गई.

Police अधिकारियों ने बताया कि भाजपा नेता के रिश्तेदार चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास रास्ते में अन्य परिजनों का इंतजार करते समय लगभग शाम 6:30 बजे उनकी गाड़ी की दूसरी कार से हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

डीसीएच/

Leave a Comment