
Mumbai , 15 अगस्त . हिंदी सिनेमा में महेश मांजरेकर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो निर्देशन, अभिनय, राइटिंग और सिंगिंग में भी जाने जाते हैं. महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. उनका जन्म 16 अगस्त, 1958 को Mumbai में हुआ था.
महेश मांजरेकर ने ज्यादातर निगेटिव रोल किए हैं. वह मराठी सिनेमा के भी बड़े नाम हैं. मांजरेकर पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज ‘क्षितिज’ में दिखे थे. इसके बाद उन्होंने Bollywood में संजय दत्त के साथ ‘वास्तव’ फिल्म से Bollywood में कदम रखा. इस फिल्म के बाद महेश मांजरेकर ने ‘अस्तित्व’ और ‘कुरुक्षेत्र’ जैसी फिल्में बनाईं और अपने अभिनय का दम भी दिखाया.
वह बतौर निर्देशक ‘वास्तव’ फिल्म से पहचान बना चुके थे, लेकिन Actor के तौर पर तीन वर्ष बाद उनको 2002 में ‘कांटे’ से पहचान मिली. उन्होंने ‘कांटे’ में अभिनय करने के बाद तेलुगु फिल्म ‘ओक्काडुनाडु’ में निगेटिव किरदार निभाया. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में काम किया.
Bollywood में उन्होंने सलमान खान की ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों अलग-अलग किरदार निभाए. अभिनय के साथ ही महेश मांजरेकर राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. वर्ष 2014 में Mumbai उत्तर पश्चिम से वह Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) के टिकट से Lok Sabha का चुनाव भी लड़ चुके हैं. लेकिन यहां उनको पराजय का सामना करना पड़ा था. वह शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से चुनाव हार गए थे.
महेश मांजरेकर के नाम नेशनल फिल्म अवार्ड भी हैं. उन्होंने ‘अस्तित्व’ के लिए मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है. वह महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं. उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता से शादी की थी. इन दोनों के दो बच्चे हुए. लेकिन, वर्ष 1995 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने मेधा से शादी की. महेश और मेधा की एक बेटी Actress सई मांजरेकर हैं.
–
एसडी/एबीएम