कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस हिम्मत का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ : प्रेम कुमार

New Delhi, 2 अक्टूबर . भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उनकी बहादुरी की सराहना की है. उन्होंने कहा, “लोगों ने उनकी बहादुरी देखी और जिस तरह से उन्होंने संकट के दौरान लड़ाई लड़ी, जब उन पर हमला हुआ, उन्होंने बहुत साहस दिखाया. आज दुनियाभर में उनकी प्रशंसा हो रही है.”

प्रेम कुमार ने कहा कि संकट की घड़ी में विमान के पायलट ने जिस हिम्मत का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है.

बिहार में विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर प्रेम कुमार ने से कहा कि घटनाएं घटते ही Government कार्रवाई करती है. उन्होंने कहा, “ऐसे मामले कभी भी आ रहे हैं तो Government सक्रिय है. अपराधियों पर कार्रवाई भी की जा रही है. राज्य Government और Police प्रशासन काफी सख्त है.” उन्होंने साफ किया कि Government अपराध को लेकर गंभीर है और हर घटना पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है.

एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, “जहां तक हम समझते हैं, एसआईआर जो एक चुनावी कदम के तौर पर उठाया गया था, वह एक अच्छी पहल और अच्छा प्रयास था. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए उस पर भरोसा रखना चाहिए. लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है.”

उन्होंने कहा, “हमारी नजर में चुनाव आयोग ने जो कदम उठाया है, एसआईआर जो उसने कई राज्यों में किया है, उसके अच्छे नतीजे आए हैं.” प्रेम कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पर भरोसा करना जरूरी है और एसआईआर जैसी पहल से चुनावी प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के काम पर विश्वास बनाए रखना चाहिए.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment