महाराष्ट्र की कर्ज माफी योजना सिर्फ ‘धोखाधड़ी’: वडेट्टीवार

नागपुर, 8 जून ( ). Maharashtra कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने Monday को महायुति Government की हाल ही में घोषित किसान कर्ज माफी योजना को किसानों के साथ धोखा बताया. उन्होंने सभी किसानों के लिए बिना किसी शर्त के पूरी कर्ज माफी की मांग की.

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय वडेट्टीवार ने मांग की कि राज्य Government जटिल नियमों और शर्तों के बजाय सभी किसानों का कर्ज बिना किसी शर्त के पूरी तरह माफ करे.

वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि महायुति Government ने उन लाखों किसानों को इस योजना से बाहर कर दिया है, जिन्हें पहले महा विकास अघाड़ी Government की कर्ज माफी योजना का लाभ मिला था. उन्होंने कहा कि इसके कारण योजना के वास्तविक लाभार्थियों की संख्या Government के दावों से काफी कम होगी.

उन्होंने इस योजना को किसानों को गुमराह करने की एक भ्रामक कोशिश बताया.

खेती-किसानी की स्थिति पर चिंता जताते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण Maharashtra में सूखे का खतरा बढ़ गया है.

उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से हुए नुकसान, प्याज उत्पादकों की लगातार समस्याओं और मानसून को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण किसान और आम लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने मांग की कि इन परिस्थितियों को देखते हुए Chief Minister को जल्द से जल्द सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि किसानों की गंभीर समस्याओं और राज्य के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा के लिए सभी Political दलों की भागीदारी वाली व्यापक बैठक जल्द आयोजित की जानी चाहिए.

राष्ट्रीय राजनीति पर टिप्पणी करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि देश आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे समय में Monday को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है.

वडेट्टीवार ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इनमें पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं और छात्रों में बढ़ रहा असंतोष, परीक्षाओं और मूल्यांकन व्यवस्था में कथित गड़बड़ियां, महंगाई के कारण आम लोगों पर बढ़ता आर्थिक बोझ और पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें शामिल हैं.

वडेट्टीवार ने कहा कि देश के युवा न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने और परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों के कारण शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कम हुआ है और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं के ठोस समाधान के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर आवाज उठाएगा.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment