‘विश्वकल्याण के 12 साल’, विदेश मंत्री जयशंकर पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारत की बदलती छवि पर करेंगे बात

New Delhi, 8 जून . India के Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 सालों में विश्व पटल पर India की तस्वीर बड़े स्तर पर बदल चुकी है. खासतौर से, बदलते वर्ल्ड ऑर्डर, ग्लोबल साउथ और वैश्विक व्यापार जगत में आज India मुख्य केंद्र बना हुआ है. ‘विश्वकल्याण के 12 साल’ पर India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का एक इंटरव्यू आने वाला है.

इस इंटरव्यू में विदेश मंत्री जयशंकर बीते 12 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष अन्वेषण और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर व्यापार, साइबर कैपेबिलिटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति तक India में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलाव के बारे में गहरी चर्चा करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने आगामी इंटरव्यू की जानकारी देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने पिछले 12 सालों में एक बड़ा बदलाव देखा है. अंतरिक्ष अन्वेषण और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर व्यापार, साइबर कैपेबिलिटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति तक, India ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है, अपनी रणनीतिक क्षमता को मजबूत किया है और अपने नागरिकों को अच्छे नतीजे दिए हैं.”

पीएम मोदी के नेतृत्व में India दुनिया की सबसे बड़ी पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है. पिछले 12 वर्षों में India ने आर्थिक, तकनीकी, बुनियादी ढांचे और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. देश ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में भी नई मिसालें कायम की हैं.

Government की विभिन्न पहलों के तहत सड़क, रेल, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के विकास पर विशेष जोर दिया गया. वंदे India ट्रेनों, एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और आधुनिक हवाई अड्डों ने देश के परिवहन नेटवर्क को नई गति दी है. वहीं, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाया है.

अंतरिक्ष क्षेत्र में India ने चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग और आदित्य-एल1 मिशन के जरिए अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और स्वदेशी सैन्य उपकरणों के निर्माण पर भी जोर दिया गया.

विदेश नीति के मोर्चे पर India की वैश्विक भूमिका मजबूत हुई है. जी20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी ने India की कूटनीतिक साख को बढ़ाया है.

हालांकि रोजगार, महंगाई और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन बीते 12 वर्षों में India ने विकास, तकनीक और वैश्विक प्रभाव के कई नए आयाम स्थापित किए हैं.

केके/डीकेपी

Leave a Comment