महाराष्ट्र: एक ट्रक ने दूसरे को मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

बुलढाणा, 13 मार्च . Maharashtra के बुलढाणा में खामगांव–अकोला रोड पर Friday को वरखेड के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानदुरा की तरफ से अकोला की ओर जा रहा Rajasthan का एक ट्रक, जिसमें मार्बल लदा था, आगे चल रहे Rajasthan के ट्रक से टकरा गया. आगे वाली गाड़ी में बकरियों का लदान था. बताया गया कि मार्बल लदा ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए आगे वाले ट्रक के पीछे जा लगा, जिससे पूरी केबिन चिपक गई और हादसा इतना भयानक था कि एक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के तुरंत बाद घायल लोगों को खामगांव जनरल अस्पताल ले जाया गया. केबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर को बचा लिया गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे भी तुरंत अस्पताल भेजा गया. हादसे में सामने वाले ट्रक में रखी कुछ बकरियां भी मारी गईं.

एसपी रामकृष्ण पवार ने बताया कि यह हादसा सीधे तौर पर ट्रक की लापरवाही के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि मार्बल से भरा ट्रक पीछे से टकरा गया, जिससे आगे वाली ट्रक में मौजूद लोग और जानवर गंभीर रूप से प्रभावित हुए. Police ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मार्बल वाले ट्रक के खिलाफ First Information Report दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह सड़क पर तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही मानी जा रही है.

Police और स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को समय पर और सही इलाज मिले.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment