महाराष्ट्र: भांडुप बस हादसे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया दुख, जांच के आदेश

Mumbai , 30 दिसंबर . Maharashtra के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भांडुप में हुए बस हादसे पर दुख जताया है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए. उन्होंने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया, “Mumbai के भांडुप इलाके में रेलवे स्टेशन के पास बीईएसटी बस एक्सीडेंट में चार बेगुनाह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कुछ पैदल चलने वाले घायल हो गए. यह घटना बहुत दुखद है और नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर है. ऐसे एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवरों को सावधान रहना चाहिए.”

एकनाथ शिंदे ने कहा, “इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और सही कार्रवाई की जाएगी. एक्सीडेंट के शिकार लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं. घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है और मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

इससे पहले, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की. Chief Minister फडणवीस ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “Mumbai में भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक जानलेवा हादसे में 4 लोगों की मौत की दुखद घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं. मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. राज्य Government मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी.”

दरअसल, Monday रात उत्तर-पूर्वी Mumbai के भांडुप वेस्ट में भीड़भाड़ वाली स्टेशन रोड पर एक बीईएसटी (बृहन्Mumbai इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) बस ने पैदल चलने वालों को कुचल दिया था. Police के मुताबिक, बस रिवर्स करते समय बेकाबू हो गई और पास खड़े पैदल चलने वालों से टकरा गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान प्रणिता संदीप रसम (35), वर्षा सावंत (25), मानसी मेघश्याम गुरव (49) और प्रशांत शिंदे (53) के रूप में हुई.

Police ने कहा कि जांच के क्रम में चश्मदीदों के दावों की पुष्टि की जा रही है. अधिकारियों ने हादसे की वजह बनने वाली घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कोई मैकेनिकल खराबी या अन्य कारण शामिल थे. घटना की जांच की जा रही है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment