
New Delhi, 30 दिसंबर . दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात और वांछित अपराधी सनी उर्फ प्रेम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में वांछित और एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा होकर फरार भी चल रहा था. Police के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 25 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
क्राइम ब्रांच की ओर से Tuesday को जारी प्रेस नोट के अनुसार, सनी उर्फ प्रेम थाना पंजाबी बाग के First Information Report संख्या 634/2025 में वांछित था, जो हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला है. इसके अलावा, वह First Information Report संख्या 93/2021, थाना क्राइम ब्रांच, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज मामले में 15 दिसंबर 2025 तक मिली अंतरिम जमानत के बाद फरार हो गया था.
Police के मुताबिक, एनडीपीएस मामले में अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने 2 नवंबर को एक बार फिर गंभीर अपराध को अंजाम दिया. आरोपी ने धर्मेंद्र नामक व्यक्ति पर लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से हमला किया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं. इस घटना के बाद थाना पंजाबी बाग में धारा 110/3(5) बीएनएस के तहत नया मामला दर्ज किया गया. इस केस में आरोपी की अग्रिम जमानत को अदालत ने 9 दिसंबर को रद्द कर दिया था.
क्राइम ब्रांच को 29 दिसंबर को पुख्ता और विश्वसनीय सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर सेंट्रल रेंज, क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गठित की गई. यह टीम एसआई दिनेश कुमार, एएसआई उमेश कुमार, हेड constable हरिंदर, हेड constable करमजीत और महिला constable शिवानी की थी. पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में, एसीपी राजबीर मलिक (सेंट्रल रेंज) की कड़ी निगरानी में और वरिष्ठ अधिकारियों के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई.
टीम ने ठिकाने पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से दबिश दी. Police को देखते ही आरोपी ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने संयम और रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए उसे काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी उर्फ प्रेम, पुत्र कालू राम, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है. वह सागरपुर, पंखा रोड, दिल्ली का स्थायी निवासी है और फिलहाल निहाल विहार, दिल्ली में रह रहा था.
जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ अब तक करीब 25 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, स्नैचिंग और चोरी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं.
दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने कहा कि सनी उर्फ प्रेम जैसे शातिर, हिंसक और जमानत का दुरुपयोग करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी कानून के राज को स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है. यह कार्रवाई खुफिया सूचना पर आधारित Policeिंग, आपसी समन्वय और पेशेवर कार्यशैली का उदाहरण है.
–
पीआईएम/एबीएम