
Mumbai , 31 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और Union Minister पीयूष गोयल के मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Maharashtra साइबर Police ने First Information Report दर्ज की है. यह शिकायत भाजपा के एक social media पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी.
शिकायत के अनुसार, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई social media अकाउंट्स से Union Minister पीयूष गोयल का मॉर्फ्ड किया हुआ या एआई से बना वीडियो प्रसारित किया गया. इसके साथ ही Prime Minister Narendra Modi के नाम पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाई गई.
शिकायतकर्ता ने बताया कि ‘Maharashtra धर्म’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था. उसके कैप्शन में दावा किया गया था कि पीयूष गोयल ने कॉकरोच (प्रदर्शनकारियों) को ‘सार्वजनिक रूप से फांसी’ देने की बात कही है.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो में पीयूष गोयल आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे थे. बाद में उन्होंने उस क्लिप की तुलना एक एजेंसी की ओर से पोस्ट किए गए असली वीडियो से की और निष्कर्ष निकाला कि प्रसारित वीडियो को डिजिटल रूप से छेड़छाड़ कर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था.
इसके अलावा, शिकायत में कई अन्य social media पोस्ट्स को भी फ्लैग किया गया है. इनमें पीएम Narendra Modi की एक मॉर्फ की हुई तस्वीर, इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक आपत्तिजनक वीडियो और पीएम के खिलाफ गाली-गलौज वाला एक अन्य वीडियो शामिल है.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन पोस्ट्स को झूठी जानकारी फैलाने, जनता में असंतोष पैदा करने और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करने के इरादे से प्रसारित किया जा रहा है.
शिकायत के आधार पर नोडल साइबर Police ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. Police ने बीएनएस की धारा 318(2), 336, 352, 353(1), 353(2), 356(1), 356(2) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी), 67 के तहत First Information Report दर्ज की है.
Police अब उन social media अकाउंट्स को चलाने वालों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इन पोस्ट्स को शेयर किया था.
–
डीसीएच/