
पुणे, 3 जुलाई . Maharashtra के छह वर्ष पुराने चर्चित हत्याकांड में पालघर के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने आरोपी पर 10,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने मजबूत साक्ष्यों और 11 गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया.
मामला तलासरी Police थाना में दर्ज First Information Report से जुड़ा है, जिसमें आरोपी राजेश रुपजी डोल्हारे (35 वर्ष), निवासी आमगांव शिवपाड़ा, तहसील तलासरी, जिला पालघर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था.
Police जांच के अनुसार, आरोपी का अपने सगे भाई वसंत रुपजी डोल्हारे के साथ खेती के विवाद को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. वहीं, 7 मार्च 2020 को मृतक की बेटी और आरोपी के छोटे बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इस दौरान मृतक ने अपनी बेटी से कहा कि मेरा एक ही भाई है, उसे मत रुलाओ. आरोपी ने गलतफहमी में यह समझ लिया कि मृतक उसे ताना मार रहा है. इसी शक में उसने अपने भाई को घर के बाहर बुलाया और हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से कई वार करके निर्मम हत्या कर दी.
घटना के बाद तलासरी Police ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच तत्कालीन Police उपनिरीक्षक सागर पाटिल ने की, जबकि आगे की जांच तत्कालीन Police उपनिरीक्षक उमेश रोठे ने संभाली. जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ ठोस और पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए. इसके बाद तत्कालीन प्रभारी Police निरीक्षक अजय वसावे ने पालघर के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया.
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज कराए. सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध होने पर Friday को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, पालघर-1 की न्यायाधीश एआर रहाणे ने आरोपी राजेश रुपजी डोल्हारे को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास तथा 10,500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई.
मामले में Governmentी वकील रेखा हिवराळे, तत्कालीन जांच अधिकारी Police उपनिरीक्षक सागर पाटिल एवं Police उपनिरीक्षक उमेश रोठे तथा सहायक Police उपनिरीक्षक मनोज पाटिल ने प्रभावी पैरवी और कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सकी.
–
डीके/एबीएम