
Mumbai , 11 अक्टूबर . Bollywood के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा था लेकिन महानायक Saturday को अपने फैंस से मिल नहीं पाए. इसके लिए उन्होंने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी ईएफ फैमिली से माफी मांगी है और कहा है कि वह आज Sunday को जलसा गेट पर सबसे मिलेंगे.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से अपनी दिल की बात साझा की. उन्होंने लिखा, “पूरी ईएफ फैमिली से माफी चाहता हूं कि आपको ‘जलसा’ गेट पर इतनी देर तक इंतजार करना पड़ा और मैं बाहर नहीं आ पाया. लेकिन.. कल संडे की मुलाकात में.. अरे.. कल तो आ ही गया है.. तो दिन में थोड़ी देर बाद मिलेंगे.. और माफी मांगूंगा.”
दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने फैंस को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली मानते हैं. पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से यह परंपरा चली आ रही है कि हर Sunday को बिग बी अपने घर जलसा के गेट पर आकर फैंस से मिलते हैं, उनका अभिवादन करते हैं. उनके जन्मदिन पर यह नजारा और भी खास होता है, जब देशभर से लोग उनकी एक झलक पाने के लिए Mumbai पहुंचते हैं.
अपने ब्लॉग में बिग बी ने जन्मदिन के पहले की शाम को यादगार बताया. उन्होंने लिखा, “वे इसे सरप्राइज, अपनापन और शालीनता से भर देते हैं.. एक बहुत ही यादगार शाम और सुबह के लिए.. और यह एहसास आपके साथ बना रहता है क्योंकि मेरे जैसे लोगों के लिए, ऐसी शाम का मतलब यही होता है.”
उन्होंने लिखा, “अकेलापन विचार लाता है.. इस शाम ने वे सभी विचार सामने ला दिए, जो अब तक अकेलेपन में दबे हुए थे.. हमेशा संजोकर रखने लायक.”
84 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और फैंस के प्रति उनका समर्पण वैसा ही है. जन्मदिन के मौके पर social media पर भी उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है. Bollywood से लेकर Political हस्तियों तक ने उन्हें बधाई दी.
–
पीआईएम/पीएम