हैदराबाद और तेलंगाना से ड्रग्स को खत्म करने की कोशिश जारी : के. लक्ष्मण

हैदराबाद, 11 अक्टूबर . हैदराबाद में Sunday को आयोजित ‘नशा मुक्त India साइकिल राइड’ में BJP MP के. लक्ष्मण ने हिस्सा लिया. ‘अक्षरा स्फूर्ति’ द्वारा आयोजित इस राइड का मकसद नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, नशा-मुक्त India को बढ़ावा देना था. यह राइड बाल हनुमान मंदिर, सीतारामपेट (आघापुरा के पास) से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा, असेंबली तक आयोजित की गई.

इस दौरान सांसद के. लक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत में कहा, “Prime Minister Narendra Modi के निर्देशों का पालन करते हुए, ‘नशा मुक्त India अभियान’ के तहत हैदराबाद में ‘अक्षर स्फूर्ति’ संस्था पिछले दो महीनों से हर Sunday साइकिल रैलियां आयोजित कर रही है, ताकि देश को नशे की लत से मुक्त किया जा सके. यह चिंता की बात है कि ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में India दुनिया में काफी आगे है और आरोप है कि विदेशी ताकतें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशे की लत में फंसाकर India को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश रच रही हैं.”

सांसद ने कहा, “Prime Minister मोदी ने तीन साल के भीतर देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों से माओवादियों, नक्सलियों और गैर-संवैधानिक संगठनों से निपटा गया, उसी तरह अब तेलंगाना Government, Police (ईगल फोर्स) हैदराबाद और तेलंगाना से ड्रग्स को खत्म करने की कोशिश कर रही है. युवाओं से परिवारों, समाज और देश को नशे से होने वाली बर्बादी से बचाने के लिए इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए वक्ता ने मीडिया, एक्टिविस्ट और सभी Political दलों के सदस्यों से राजनीति से ऊपर उठकर Prime Minister मोदी के नशा मुक्त India के सपने को पूरा करने में मदद करने की अपील की है.”

एक दिन पहले Saturday को सांसद ने एक्स पर लिखा था, “नशामुक्त युवा ही एक स्वस्थ और सशक्त India की नींव हैं. मैं ‘अक्षरा स्फूर्ति’ द्वारा आयोजित ‘नशा-मुक्त India साइकिल राइड’ में शामिल हो रहा हूं. इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ व सक्रिय जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. Prime Minister Narendra Modi के ‘नशा-मुक्त भारत’ के आह्वान से प्रेरित होकर, मैं युवाओं, साइकिल चालकों और सभी नागरिकों को इस राइड में शामिल होने और इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं. नशे को न कहें. स्वस्थ जीवन चुनें.”

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment