
नासिक, 27 अप्रैल . नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ Police जांच और तेज हो गई है. पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है.
Police के अनुसार, खरात के खिलाफ नासिक शहर के विभिन्न Police थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं. खरात को छठे अपराध में 25 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे 3 दिनों की Police हिरासत (26 अप्रैल तक) में भेजा दिया गया था. Sunday को छठे मामले की न्यायिक हिरासत खत्म होते ही उसे तुरंत सातवें मामले में गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच के दौरान आरोपी अशोक खरात Police के साथ सहयोग नहीं कर रहा है. विशेष रूप से नकली खाद्य सामग्री की सप्लाई के स्रोत के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे रहा. Governmentी वकीलों का कहना है कि आरोपी जानबूझकर मेमोरी लॉस का नाटक कर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.
अब तक करीब 40 दिनों में आरोपी को 14 बार अदालत में पेश किया जा चुका है. Governmentवाड़ा Police स्टेशन में दर्ज मामलों के अलावा, शिरडी और सिन्नर Police भी आरोपी को अपनी जांच के लिए हिरासत में लेने की तैयारी में हैं. इसके लिए उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.
सुनवाई के दौरान Governmentी वकील किरण बेंडाभर और एडवोकेट शैलेंद्र बागड़े ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध बेहद गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी अदालत में पूछे गए सवालों का जवाब देने के बजाय केवल सिर हिला रहा है और मामले के मास्टरमाइंड व ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी छिपा रहा है.
शिरडी Police ने आरोपी अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. उस पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और एक किसान की जमीन से संबंधित धोखाधड़ी के आरोप हैं. हालांकि अभी कल्पना खरात Police की पहुंच से दूर है. खुद को भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात पर यौन शोषण का आरोप है.
–
पीआईएम/वीसी