महाराष्ट्र: नेरुल, बेलापुर और उरण के बीच चलेंगी 10 नई लोकल ट्रेन, सीएम फडणवीस ने की घोषणा

Mumbai , 5 दिसंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Friday को उरण मार्ग पर अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है. उन्होंने इसे Mumbai वासियों के लिए एक विशेष उपहार बताया है.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र को साझा करते हुए लिखा, “Mumbai वालों के लिए एक खास तोहफा! Prime Minister Narendra Modi और Union Minister अश्विनी वैष्णव का मेरे अनुरोध पर नेरुल-उरण-नेरुल (4 ट्रिप) और बेलापुर-उरण-बेलापुर (6 ट्रिप) जैसी अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने के लिए धन्यवाद. तारघर और गव्हाण में स्टॉपेज की मंजूरी के लिए आभारी हूं, इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा और Mumbai वालों का रोजाना का सफर बहुत आसान हो जाएगा.”

बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से 3 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पोर्ट लाइन मार्ग पर कुल 10 नई उपनगरीय सेवाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें नेरुल-उरण-नेरुल के लिए 4 सेवाएं हैं जबकि बेलापुर-उरण-बेलापुर के लिए 6 सेवाओं को मंजूरी मिली है.

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की तरफ से पोर्ट लाइन उपनगरीय सेवाओं के लिए तारघर और गव्हाण स्टेशनों पर ठहराव के प्रावधान को भी मंजूरी दे दी है. इससे उरण कॉरिडोर के साथ तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के यात्रियों को बहुत जरूरी राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्तमान में अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर हैं.

इसके शुरू हो जाने से लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं और सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम देखने को मिलेगी. जनता काफी समय से इसकी मांग कर रही थी और Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी परेशानी को समझते हुए इसे शुरू करने का आदेश दिया है. इसके लिए मैं जनता की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं.

Chief Minister फडणवीस ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं और नए ठहरावों से भीड़भाड़ कम होगी, प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और नवी Mumbai तथा उरण के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए समग्र यात्रा सुविधा में सुधार होगा.

एसएके/एएस

Leave a Comment