
गयाजी, 23 मई . Union Minister जीतन राम मांझी ने बिहार के सीसवर गांव के पास अपने कार्यक्रम के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सही नहीं हैं और इसकी जांच हो रही है.
Union Minister जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमने देखा है कि समाज में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. जहां तक इसकी वजह की बात है तो Police इसकी जांच कर रही है और अपना काम कर रही है. इस बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं कहना है. भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे.”
बता दें कि बिहार के गया जिले में Union Minister जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. घटना Friday की शाम को खिजरसराय प्रखंड के सीसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई. उस समय मंत्री मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हो गए. राहत की बात यह रही कि पत्थर सीधे मंत्री को नहीं लगा और वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उनके पीछे तैनात एक अंगरक्षक को चोट आई है.
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में Union Minister जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. मंच पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत और सम्मान किया गया. इसी दौरान अचानक सभा स्थल पर कंकड़ और पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और कार्यक्रम को नियंत्रित किया.
वहीं, बिहार की राजनीति में अपराध और जाति को लेकर चल रही बहस पर भी जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि संभव है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और हर समाज में हर जाति के लोग अपराध कर सकते हैं.
मांझी ने कहा कि अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और अपराधियों को यह तो अपराध छोड़ना होगा या फिर बिहार छोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए Government प्रतिबद्ध है और इसमें जाति का सवाल नहीं उठना चाहिए.
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों का भी जवाब दिया. मांझी ने कहा कि यह कहना गलत है कि Government किसी विशेष जाति को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि Government अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, न कि किसी जाति विशेष के खिलाफ है.
–
एसएके/डीकेपी