
Bhopal , 24 मई . Chief Minister मोहन यादव के मार्गदर्शन में Madhya Pradesh वक्फ बोर्ड ने नवीन वक्फ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन और जनहित में उनका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक और प्रभावी कार्रवाई की है. वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से वर्षों से अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया और भौतिक सत्यापन के बाद जरुरतमंद लोगों को संपत्ति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया गया.
वक्फ बोर्ड की आय कैसे बड़े इस पर अन्य राज्यों की वफ्फ समितियां से चर्चा कर, राजस्व बढ़ाने के लिए कार्य किया गया. India Government द्वारा वक्फ संपतियों का लेखा-जोखा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने में मप्र वक्फ बोर्ड ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है. परिणामस्वरूप मप्र वक्फ बोर्ड को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया.
मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि देश में वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र वक्फ बोर्ड ने कानून के मंशानुरूप कई समाजिक परिवर्तनकारी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा दी है. इसी क्रम में Chief Minister की इच्छा शक्ति के परिणामस्वरूप 1552 बेटा-बेटियों को ड्रॉप आउट होने से बचाया गया. वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें, इसके लिए समुचित रूप से आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई, नवीन वक्फ अधिनियम के बाद समाज के बेटा-बेटियों के लिए नई राहें खुली है.
इसी क्रम में Chief Minister मोहन यादव 25 मई को रवींद्र भवन में Bhopal जिले के 849 मेधावी बेटा-बेटियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित करेंगे. यह शुरुआत है, वक्फ बोर्ड Madhya Pradesh के प्रत्येक जिले में इस तरह बेटा-बेटियों को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित करेगा. मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा ‘पढ़ो पढ़ाओ – राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनों’ जैसे नवाचार की चर्चा के बाद Madhya Pradesh वक्फ बोर्ड की योजनाओं और कार्य करने की शैली को समझने के लिए अनेक राज्यों द्वारा अपने अधिकारी- कर्मचारियों को Madhya Pradesh वक्फ बोर्ड के कार्यालय में भेजा जा रहा है.
सीएम मोहन यादव के निर्देशन में नवीन वक्फ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से Madhya Pradesh वक्फ बोर्ड को कानूनी एवं प्रशासनिक मजबूती प्राप्त हुई. वक्फ माफिया, दागदार प्रबंधकों और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कठोर अभियान चलाया गया. वक्फ संपत्तियों को दागदार हाथों से मुक्त कर स्वच्छ और जवाबदेह प्रबंधन को सौंपने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए. समानांतर वक्फ बोर्ड चलाकर वक्फ संपत्तियों को हानि पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई.
वक्फ को हानि पहुंचाने वाले प्रबंधकों के विरुद्ध कुल 41 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली के लिए आरआरसी/वसूली नोटिस जारी किए गए और वसूली की कार्यवाही भी की गई. इस क्रम में वक्फ यतीमखाना शाहजहांनी, Bhopal के प्रबंधक को 28 करोड़ 96 लाख रुपए का वसूली नोटिस जारी किया गया, जो देश के वक्फ इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वसूली नोटिस माना जा रहा है. वक्फ मदर गेट उज्जैन के प्रबंधन के विरुद्ध 7 करोड़ 21 लाख रुपए की वसूली के लिए कार्रवाई की गई. वक्फ जामा मस्जिद, बीना बजरिया सागर के प्रबंधकों के विरुद्ध 1 करोड़ 84 लाख रुपए की वसूली का नोटिस जारी कर कार्यवाही की गई. वक्फ बड़वाली चौकी, इंदौर प्रकरण में 1 करोड़ 24 लाख रुपये की वसूली की कार्रवाई की गई.
इसी क्रम में वक्फ हिंदू अनाथालय, Bhopal के प्रबंधन पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये की वसूली के लिए आरआरसी जारी की गई. वक्फ अंजुमन इस्लामिया, जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्यारे साहब द्वारा वक्फ को पहुंचाई गई 81 लाख 43 हजार रुपए की हानि की वसूली के लिए भी नोटिस जारी किया गया. इन कार्यवाहियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नवीन वक्फ बोर्ड वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. वक्फ को हानि पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति, माफिया या दागदार प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी है.
केंद्र Government द्वारा नए संशोधन कानून से वक्फ संपतियों पर बैठे कब्जाधारियों को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा है. सभी संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज है, इस कारण कहीं कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता, इस बात की दहशत भी वक्फ माफिया में देखने को मिली है. वक्फ संपतियों के डिजिटलीकरण के परिणामस्वरूप पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हुई है. इससे अनैतिक गतिविधियां करने वाले हतोत्साहित हुए. कृषि भूमियों की समय पर नीलामी की गई, जिससे राजस्व में वृद्धि हुई और इनका परिणाम आज सबसे सामने है. समाज के हर वर्ग में इसकी सराहना हो रही है.
मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि इस वर्ष Madhya Pradesh वक्फ बोर्ड के इतिहास में पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि वक्फ बोर्ड की निगरानी में पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर पांच लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है. समाज के हर वर्ग और प्रत्येक व्यक्ति से अपने पूर्वजों के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाने का अनुरोध किया जा रहा है. पौध-रोपण के बाद उनकी सही देखभाल के लिए जिलेवार जिम्मेदारी तय की जाएगी और अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.
–
डीकेपी/