
इटारसी, 23 दिसंबर . Madhya Pradesh के इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है. धमकी की सूचना मिलने के बाद Police ने तत्काल परिसर को खाली कराया, जिसके बाद Police एवं बम निरोधक टीमों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया.
ईमेल Monday देर रात कारखाने के ऑफिशियल अकाउंट में आया था, लेकिन Tuesday सुबह इसका पता चला.
प्रबंधन ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद हाई अलर्ट ऑपरेशन शुरू किया गया. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ईमेल से मिली धमकी की इस साल यह दूसरी घटना है. इससे पहले अप्रैल में भी इसी तरह का एक ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया था, हालांकि यह फर्जी साबित हुई थी.
से बात करते हुए इटारसी के Police उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि दो बम निरोधक दल कारखाने के अंदर काम कर रहे हैं और किसी भी खतरे की आशंका की जांच कर रहे हैं. परिसर को खाली करा लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
Police सूत्रों ने खुलासा किया कि ईमेल में दावा किया गया था कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और अन्य स्थानों पर तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं और विस्फोट से पहले लोगों को परिसर खाली करने का आग्रह किया गया था.
Police अधिकारियों के अनुसार ईमेल में कहा गया था कि संगीतकार इलैया राजा और Actor रजनीकांत के घर और इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बम (आरडीएक्स) रखा गया है.
अतिरिक्त Police अधीक्षक अभिषेक राजन की देखरेख में चलाए गए इस अभियान में कई थानों की टीमों ने संवेदनशील परिसर के हर हिस्से की जांच की. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
इसको लेकर Police मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले के बारे में पता कर रही है.
Police का कहना है कि जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी. किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि ईमेल भेजने वाले की मंशा क्या थी.
–
एमएस/एबीएम