
New Delhi, 14 मई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को New Delhi दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने ऊर्जा बचत, जल प्रबंधन और विकास योजनाओं को लेकर केंद्र के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया और कहा कि Government देशहित में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है.
New Delhi में Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम Madhya Pradesh में बांधों की श्रृंखला बनाते हुए पीने के पानी, खेतों की सिंचाई और अन्य जरूरतों के लिए पानी का अच्छे से उपयोग हो, इस दिशा में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि हमारी नदी, कुएं, तालाब और नहर के पुनर्भंडारण को लेकर Madhya Pradesh पहले स्थान पर चल रहा है. हम इस पर और तेज गति से काम करेंगे. मैंने Union Minister सीआर पाटिल से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश में आकर काम देखने के लिए आमंत्रित किया.
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारी यह यात्रा कुल मिलाकर संतोषजनक रही. हमने यूसीसी को लेकर कमेटी भी बना दी है, कमेटी की बैठक भी हो चुकी है. चरणबद्ध तरीके से हम काम कर रहे हैं. हम लोगों तक पहुंचकर सलाह लेने की भी कोशिश कर रहे हैं. उसी के हिसाब से आगे कदम उठाए जाएंगे.
पीएम Narendra Modi की ऊर्जा बचत अपील पर उन्होंने कहा कि हमारी Government उस पर काम कर रही है. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम सभी इसमें सहयोग करेंगे. हमने एक गाइडलाइन बना दी है, उसके हिसाब से आगे काम चल रहा है.
दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है.
–
एएमटी/डीकेपी