
जौनपुर, 13 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल पर 10 महीने पहले हुए हमले का Police ने खुलासा किया है. मामले में Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, चेयरमैन ने असलहा लाइसेंस लेने के उद्देश्य से खुद पर गोली चलवाई थी.
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि Police टीम बीते दिनों चोरी की बाइकों के खुलासे के बाद से ही सक्रिय थी. Friday को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी चोरी की बाइक लेकर मछलीशहर क्षेत्र के जंघई से गुजर रहे हैं. मछलीशहर Police और एसओजी की गामा टीम ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग और तीन बालिग शामिल हैं. उनके पास से दो चोरी की बाइकें और एक पिस्टल जो कि आरोपी हिमांशु मिश्रा से बरामद की गई.
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से हिमांशु मिश्रा और निर्देश सिंह ने 23 फरवरी 2025 को मछलीशहर नगर पंचायत चेयरमैन के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.
निर्देश सिंह ने Police को बताया कि उसका बड़ा भाई नमन सिंह उस समय जेल में था. चेयरमैन ने नमन सिंह के माध्यम से खुद पर गोली चलवाने की योजना बनाई थी, जिसके लिए एक लाख रुपये देने का वादा किया गया था. नमन सिंह के आदेश पर निर्देश सिंह ने हिमांशु मिश्रा के साथ मिलकर चेयरमैन के घर पर तीन गोलियां चलाई थीं. निर्देश सिंह ने यह भी बताया कि जब वह जेल में अपने भाई नमन सिंह से मिलने गया था, तब नमन सिंह ने उन्हें दोस्तों के साथ मिलकर चेयरमैन के घर पर गोली चलवाने और इसके बदले एक लाख रुपए मिलने की बात कही थी.
निर्देश सिंह के अनुसार, चेयरमैन और उनके भाई के बीच विवाद चल रहा था. चेयरमैन अपनी सुरक्षा की दृष्टि से आर्म्स लाइसेंस प्राप्त करने के उद्देश्य से यह घटना करवाना चाहते थे. Police अब मछलीशहर चेयरमैन संजय जायसवाल से पूछताछ करेगी. यदि आरोपों में सत्यता पाई गई, तो चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
–
पीआईएम/डीकेपी