
Lucknow, 21 मई . उत्तर प्रदेश के Lucknow में पीएम Narendra Modi और सीएम योगी आदित्यनाथ के ईंधन बचाने की अपील पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना Thursday को अपने कार्यालय से पैदल चलकर अपने आवास तक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कदम सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि एक बड़े संदेश से जुड़ा हुआ है, जिसमें देश की ऊर्जा बचत और ईंधन के सही उपयोग की बात शामिल है.
सुरेश खन्ना ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से लगातार यह अपील की जा रही है कि देश में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर निर्भरता को कम किया जाए. इसका सीधा फायदा यह होगा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बचेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो हालात बने हुए हैं, उनके बीच India पर आर्थिक दबाव भी कम होगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना बेहद जरूरी हो गया है.
उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister की ओर से लगातार कोशिश रही है कि अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकले, लेकिन कई बार स्थितियां ऐसी बनती हैं कि समाधान तुरंत नहीं निकल पाता. ऐसे में देश के भीतर सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे Government की नीतियों का समर्थन करें और ईंधन बचत जैसे अभियानों में भाग लें.
सुरेश खन्ना ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते वे साइकिल से विधानसभा गए थे और साइकिल से ही लौटे थे. इस बार वे मोटरसाइकिल से विधानसभा गए, लेकिन वापस पैदल आए. उनका कहना है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं. अगर हर नागरिक इसी तरह ईंधन बचाने की कोशिश करे तो देश में बड़े स्तर पर तेल की खपत कम की जा सकती है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इस तरह की आदतों को अपनाएं, जैसे छोटी दूरी पर पैदल चलना, साइकिल का उपयोग करना या अनावश्यक वाहन इस्तेमाल से बचना. इससे न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं तो यह सिर्फ आर्थिक बोझ नहीं है बल्कि एक राष्ट्रीय चुनौती भी है. ऐसे में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह देश की जरूरतों को समझे और उसमें सहयोग करे.
–
पीआईएम/डीकेपी