
Lucknow, 12 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत Sunday को Gujarat टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है. एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका. प्रसिद्ध ने एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी का विकेट चटकाया और एलएसजी को 164 रनों के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए कृष्णा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले थे, जो इस मुकाबले से पहले उनका बेस्ट बॉलिंग स्पेल था.
प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ अशोक शर्मा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. अशोक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 32 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी Lucknow सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मिचेल मार्श 4 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, कप्तान ऋषभ पंत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 11 गेंदों में 18 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने. एडेम मार्करम 21 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए.
आयुष बदोनी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह 21 गेंदों का सामना करने के बाद महज 19 रन ही बना सके. अब्दुल समद 22 गेंदें खेलने के बावजूद सिर्फ 18 रन ही बना सके. पिछले मैच में अकेले दम पर एलएसजी को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी 14 गेंदों में 18 रन ही बना सके. आईपीएल डेब्यू मुकाबले में जॉर्ज लिंडे ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए. मोहम्मद शमी 5 गेंदों में 12 और आवेश खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे.
–
एसएम/डीकेपी