
New Delhi, 14 दिसंबर . राजधानी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस एक बड़ी रैली करने जा रही है. इस रैली का उद्देश्य एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है. राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस रैली पर प्रमोद तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है Haryana, Maharashtra और बिहार में सिर्फ वोट चोरी नहीं हुई है बल्कि वोटों की डकैती हुई.
New Delhi में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने से बातचीत में रामलीला मैदान में आयोजित रैली के बारे में कहा कि लोग एक मिशन के तहत इस रैली में आ रहे हैं. कल शाम से दिल्ली की सड़कें भरी हुई हैं. ये लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान की रक्षा के लिए आए हैं.
भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भाजपा अंग्रेजों के साथ थी. कांग्रेस के नेता जेल में गए, फांसी का फंदा चुना, देश को आजादी दिलाई. पंडित नेहरू ने राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर के साथ मिलकर संविधान बनाया. इससे रत्न निकला-वोट का अधिकार. भाजपा उसी की चोरी कर रही है.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि वोट चोरी नहीं होने देंगे. Haryana, Maharashtra और बिहार में वोट चोरी नहीं, बल्कि डकैती हुई है.
कोलकाता में Saturday को मेसी के कार्यक्रम में भारी बवाल देखने को मिला. इस बवाल के बाद Police ने एक्शन लिया और मुख्य आयोजक एस. दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. मेसी के वेन्यू से तुरंत निकल जाने के कारण फैंस में खासा नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने जमकर बवाल किया. इस मामले पर प्रमोद तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. बंगाल में क्रिकेट और फुटबॉल को लेकर क्रेज है. यह आयोजकों की ओर से की गई कमी है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से खेल के मैदान को राजनीति का मैदान बनाया, यह निंदनीय है.
घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि अवैध रूप से आए लोगों के खिलाफ निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. देश में Government भाजपा की है, घुसपैठिए अंदर आए हैं तो Government भाजपा की है. वे क्या कर रहे हैं? यह किसकी लापरवाही है?
–
डीकेएम/एएस