
कोटा (Rajasthan ), 2 मई . Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला Saturday को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी पहुंचे, जहां लोगों ने उनका पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया.
इस दौरान वे आम लोगों से मुखातिब हुए और उनकी समस्याएं भी सुनीं. ओम बिरला ने लोगों की समस्याओं को हल करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओम बिरला अपने दौरे के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और अन्य लोगों से भी संवाद स्थापित करेंगे.
वहीं, Lok Sabha अध्यक्ष ने अपने दौरे के बारे में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र में जब भी जाता हूं, तो लोगों से मुखातिब होता हूं. उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को सुनता हूं.
उन्होंने आगे कहा कि हर जनप्रतिनिधित्व का यह मौलिक कर्तव्य होना चाहिए कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा रहे और उनकी समस्याओं को सुनकर उसे फौरन सुलझाने का काम करें. हर जनप्रतिनिधित्व को अपने लोगों के बारे में फिक्र होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि हम जनसेवक हैं और जनसेवक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपने लोगों के प्रति संवेदनशील रहे. मैं अपना यह काम पूरी ईमानदारी के साथ करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एक जनसेवक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हम अपने क्षेत्र में विकास के दायरे को बढ़ाए. इसके इतर, कैसे रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है, इस दिशा में भी कदम बढ़ाएं.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यही प्रक्रिया होती है कि आप जितने ज्यादा लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे. आपको उतनी ही तथ्यात्मक जानकारी मिलेगी. इससे आपको आगे की कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा, उन्होंने जनगणना को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देशभर में जनगणना हो रही है. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो आगे आकर इस जनगणना में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि देश की वास्तविक जनसंख्या के बारे में जानकारी मिल सके. वास्तविक जनसंख्या आने से विकास का पूरा रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी. मुझे पूरा भरोसा है कि जब जनगणना सटीक होगी, तो हमें इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे.
–
एसएचके/एएस