पंजाब में आम लोगों का जीना बेहाल, सरकार नहीं ले रही सुध: तरुण चुघ

चंडीगढ़, 29 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने Saturday को दावा किया कि पंजाब में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. यहां रहने वाला हर वर्ग परेशान है, लेकिन अफसोस Government का इस पर कोई ध्यान ही नहीं है.

उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है. यह Government सिर्फ अपने हितों के बारे में सोचती है. इसे जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. यह लोग सिर्फ अपने Political स्वार्थ की पूर्ति करते हैं. इसके लिए यह लोग कुछ भी कर सकते हैं.

भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब में डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं. Government का कर्तव्य होना चाहिए कि सभी वर्गों पर ध्यान दें, लेकिन इन लोगों का इस पर कोई ध्यान नहीं है. पंजाब में अभी अनिश्चितता का दौर जारी है और यह सबकुछ पंजाब Government की कार्यशैली का ही नतीजा है.

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ Government पूरी तरह से विफल है. यह Government एक लाख करोड़ का कर्जा ले चुकी है. यह Government लगातार कर्जे पर कर्जा लेती जा रही है, लेकिन प्रदेश के हित के लिए कोई काम नहीं कर रही है. अगर काम कर रही होती तो आज प्रदेश की स्थिति कुछ और होती, लेकिन इन लोगों ने कभी-भी प्रदेश के हित के बारे में सोचने की कोशिश ही नहीं की.

उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा हालत कुछ ऐसी है कि यहां के लोग त्रस्त हैं और Chief Minister भगवंत मान सिर्फ अपने मित्रों को खुश करने में मस्त हैं, जिन्हें प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है.

भाजपा नेता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई नहीं है जिसे राज्य चलाने का अनुभव हो. जिसे पता हो कि प्रदेश के लोगों की जरूरत क्या है? यह सभी नौसिखिए नेता हैं, जिन्हें किसी भी विषय की कोई समझ नहीं है. यह वादाखिलाफी लोग हैं, जिन्हें अब प्रदेश की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment