दिल्ली: गोकलपुरी पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार, एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस बरामद

New Delhi, 29 नवंबर . दिल्ली की गोकलपुरी Police ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर डकैती के मामले का पर्दाफाश किया है. आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

गोकलपुरी Police को 17 नवंबर को यूके मिल्क एजेंसी, भागीरथी विहार में एक डकैती की सूचना मिली थी. जानकारी के अनुसार, एक 16 वर्षीय छात्र काम कर रहा था, तभी दो व्यक्ति बंदूक दिखाकर दुकान में घुस आए और जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी लूट कर फरार हो गए. इसके बाद Police ने First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान इंस्पेक्टर उमेद सिंह, गोकलपुरी एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. Police टीम ने घटना के आसपास लगे cctv फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान उन्हें घटना में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी हुई.

बीते दिन Police को मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी गोकलपुरी नाला रोड के पास किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना मिलने पर Police ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोका. उसकी पहचान मोहम्मद आकिब (26) के रूप में हुई, जो न्यू मुस्तफाबाद के गली नंबर 8 का निवासी है.

आकिब की तलाशी के दौरान Police ने उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए. जांच में यह भी पता चला कि वह जिस बाइक पर सवार था, वह मंडावली थाना इलाके से चोरी की गई थी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में भी First Information Report दर्ज की गई.

पूछताछ के दौरान अपराधी मोहम्मद आकिब ने 17 नवंबर को हुई डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. आरोपी पर पहले भी स्नैचिंग के मामलों में शामिल होने का आरोप है. फिलहाल, Police उसकी अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है.

Police अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद आकिब से पूछताछ की जा रही है. इसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है. इसकी निशानदेही पर इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment