शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के परिवार से मिले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

श्रीनगर, 24 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने Friday को बडगाम जिले के बीरवाह स्थित ललपोरा पहुंचकर जम्मू-कश्मीर Police के शहीद हेड constable आशिक हुसैन कुरैशी के परिजनों से मुलाकात की.

उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद जवान का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.

मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि शहीद हेड constable आशिक हुसैन कुरैशी का साहस और बलिदान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा. पूरा देश उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम करता है और इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर Police, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र Police बल लगातार आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि शहीद आशिक हुसैन कुरैशी का बलिदान, उनकी सेवा भावना और मातृभूमि के प्रति प्रेम एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा.

हेड constable आशिक हुसैन कुरैशी जम्मू-कश्मीर Police की तीसरी बटालियन, इंडियन रिजर्व Police में तैनात थे. 22 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक आतंकी हमले के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया था.

इस आतंकी हमले के बाद 22 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था कि ड्यूटी के दौरान हेड constable आशिक हुसैन की शहादत की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि अनंतनाग में हुए इस कायराना आतंकी हमले की वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment