लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने संघर्ष विराम के प्रयासों के ल‍िए डोनाल्ड ट्रंप का क‍िया धन्‍यवाद

नई द‍िल्‍ली, 16 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और लेबनान के President जोसेफ आउन के बीच Thursday को फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान क्षेत्र में संघर्ष विराम और स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों पर चर्चा हुई.

लेबनानी President के आध‍िकार‍िक एक्‍स अकाउंट के अनुसार, ”अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और लेबनानी President जोसेफ आउन के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान President आउन ने लेबनान में संघर्ष-विराम कराने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए President ट्रंप की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए एक बार फिर उनका आभार व्यक्त किया. इन प्रयासों से इस क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.”

उन्होंने कामना की कि इन प्रयासों को जारी रखा जाए, ताकि जल्द से जल्द संघर्ष को रोका जा सके. ट्रंप ने President आउन और लेबनान के प्रति अपने समर्थन को दोहराया, और इस बात पर जोर दिया कि वे लेबनान की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान के President जोसेफ आउन और इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद संघर्ष विराम और स्थायी शांति की दिशा में बड़ी पहल का दावा किया है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति बनी है.

President डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर बताया, ”अभी-अभी मेरी लेबनान के President जोसेफ आउन और इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई. इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के ‘सीजफायर’ (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे.

उन्होंने पोस्‍ट में आगे कहा, ”मैं इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू और लेबनान के President जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करूंगा. यह 1983 के बाद से इजरायल और लेबनान के बीच पहली सार्थक बातचीत होगी. दोनों पक्ष शांति चाहते हैं, और मेरा मानना ​​है कि ऐसा होगा और वह भी बहुत जल्द.”

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment