रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

New Delhi, 18 जून . रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर देश के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका और शौर्य-पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई भारतीय नारी शक्ति का अमर प्रतीक हैं. वहीं, सीएम योगी ने रानी लक्ष्मीबाई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना बताते हुए उनके बलिदान दिवस पर शत-शत नमन किया.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अदम्य साहस, वीरता और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय नारी शक्ति का अमर प्रतीक है. अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान स्वाभिमान एवं राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी गाथा है. रानी लक्ष्मीबाई जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन. मातृभूमि की स्वाधीनता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय शौर्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है. उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा.”

Rajasthan सीएम भजनलाल शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन! स्वाधीनता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं. उनकी प्रेरणादायी गाथा सदैव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की सेवा हेतु हमें प्रेरित करती रहेगी.”

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “स्वतंत्रता, साहस और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय बलिदान, शौर्य और स्वाभिमान आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है.”

Haryana सीएम नायब सैनी ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका शौर्य, त्याग और संघर्ष आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment