कारगिल के वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 7 जुलाई . कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब भी राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्य के सर्वोच्च प्रतिमानों की चर्चा होगी, कारगिल विजय के अमर नायक, ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम गर्व के साथ स्मरण किया जाएगा. मां भारती के वीर सपूत का जीवन और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ जीने की प्रेरणा देता है. आज उनके बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा, कारगिल युद्ध के अमर शहीद, “परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन! राष्ट्र की आन, बान और शान की रक्षा हेतु प्रदर्शित उनका अद्वितीय पराक्रम तथा कर्तव्य के प्रति उनका अटूट समर्पण देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के पथ पर प्रेरित करता रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भी कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है. मातृभूमि की रक्षा में उनका समर्पण और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, “दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा जी का साहस, समर्पण और सदैव India माता की संतानों को प्रेरित करता रहेगा.”

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment