सांगली में एलसीबी की कार्रवाई, युवक हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी की साजिश बेनकाब, दोनों गिरफ्तार

Mumbai , 27 जून . Maharashtra के सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को शराब पिलाकर बेहोश किया और फिर बेरहमी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. सांगली की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा, यानी एलसीबी, ने हत्या की इस शातिर साजिश का पर्दाफाश किया है.

सांगली जिले के विश्रामबाग Police थाना क्षेत्र में 25 जून की रात 12.30 से 2:45 बजे के बीच यह घटना घटी. मृतक की पहचान आनंद हणमंत सर्जे (उम्र 28 वर्ष, निवासी पोल मला, विष्णुनगर, डी मार्ट मार्ग, सांगली) के रूप में हुई है.

घटना की रात आनंद सर्जे घर पर बेहोश अवस्था में पाए गए. उनकी पत्नी और रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से इसकी सूचना Police को दी गई, जिसके बाद विश्रामबाग Police थाने ने इस मामले में व्यक्ति की अचानक मृत्यु दर्ज कर एलसीबी को मामले की जांच सौंपी.

एलसीबी के Police इंस्पेक्टर संजीव झाडे ने तफ्तीश की बागडोर संभाली, जहां उनके समक्ष जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले सच सामने आए. Police जांच में पता चला कि मृतक आनंद सर्जे शराब का आदी था. उसी रात उसकी पत्नी पल्लवी सर्जे (उम्र 22 वर्ष) और उसके प्रेमी दीपक आप्पासाहेब आजमाने (उम्र 21 वर्ष, निवासी बिरनाले कॉलेज के पास, सिद्धिविनायक अपार्टमेंट, बापट मला, सांगली) ने मिलकर षड्यंत्र रचा.

दोनों ने पहले आनंद को जमकर शराब पिलाई, जब वो गहरी नींद में बेहोश हो गया, तब दोनों ने मिलकर उसके पैर पकड़े, गले में फंदा लगाया और बाथरूम की नली से गला घोंटकर हत्या कर दी.

इस प्रकरण में एलसीबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पूछताछ में पल्लवी सर्जे और दीपक आजमाने दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. दोनों आरोपियों को Friday को गिरफ्तार कर विश्रामबाग Police थाने के हवाले किया गया है.

यह कार्रवाई एसपी तुषार दोशी और अतिरिक्त Police अधीक्षक (एएसपी) कल्पना बारवकर के मार्गदर्शन में Police इंस्पेक्टर संजीव झाडे, सीनियर Police इंस्पेक्टर प्रशांत निशाणदार तथा एलसीबी की पूरी टीम ने की.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment