बिहार में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद, दो गिरफ्तार

मोतिहारी, 31 दिसंबर . शराबबंदी वाले बिहार राज्य में नए साल के आगमन से पहले Wednesday को पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गईं. बरामद नशीली दवाइयों में विभिन्न ब्रांड हैं. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Police के एक अधिकारी ने Wednesday को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तुमड़िया टोला स्थित सूरज कुमार द्वारा अपने घर में नशीली दवा का भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री की जा रही है. इसी सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी से अवगत कराते हुए रक्सौल के अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें राजस्व अधिकारी रक्सौल को भी शामिल किया गया.

विशेष टीम द्वारा आज तुमड़िया टोला स्थित सूरज कुमार के घर विधिवत छापामारी कर नशीली औषधि जब्त की गई. इस मामले में सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद इसकी निशानदेही पर नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त तुमड़िया टोला निवासी नरेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.

इस संदर्भ में केस दर्ज कर, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. रक्सौल के अनुमंडल Police अधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि बरामद दवाइयों में प्रोक्सिमो स्पास 288 पीस, ट्रामाडोल 1720 पीस, नाइट्राजेपाम 5940 पीस, आई स्पाप्रो कैप्सूल 1584 पीस, कौडिनेक्सट सिरप 4 पीस, बेरिकॉफ सिरप 39 पीस सहित कई दवा शामिल हैं. Police गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यहां से इसकी आपूर्ति कहां की जा रही थी और इतने बड़े पैमाने पर दवा की खरीददारी कहां से की गई थी.

उन्होंने बताया कि Police लगातार नशीली वस्तुओं के खिलाफ अभियान चला रही है. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से प्रदेश में नशा का ट्रेंड बदल गया है. सूखे नशे की आमद बढ़ी हुई है, हालांकि Police नशीली वस्तुओं के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है.

एमएनपी/एएमटी

Leave a Comment