
आजमगढ़, 11 फरवरी . केंद्र की मोदी Government की लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके सशक्तीकरण का रास्ता भी खुला है. लखपति दीदी योजना का असर देश के हर राज्य में देखने को मिल रहा है. इस योजना का लाभ लेकर आजमगढ़ की महिलाओं के चेहरे पर खुशी है. सभी केंद्र की मोदी Government और प्रदेश की योगी Government को धन्यवाद दे रही हैं.
लखपति दीदी योजना ने आजमगढ़ की महिलाओं की जिंदगी बदल दी है. उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने और परिवार को चलाने के काबिल भी बनाया है.
आकाश स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष सावित्री सिंह चौहान ने बताया कि वे और उनके पिता शेल्टरिंग का काम करते हैं और हर महीने सारा खर्च निकालने के बाद कम से कम 10 हजार रुपए बचा लेते हैं. लखपति दीदी योजना की वजह से उन्हें सालाना 1 लाख 20 हजार तो कभी 35 हजार रुपए का भी लाभ मिला है.
चांदनी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष एवं समूह सखी सुनीता ने भी बताया कि लखपति दीदी योजना ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है और वे परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर पा रही हैं.
उन्होंने कहा, “मैंने बीए किया, लेकिन पहले मुझे कोई नहीं जानता था, लेकिन अब मेरी पहचान इलाके में लखपति दीदी के तौर पर है. योजना ने सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं बल्कि सम्मान भी दिलाया है. 80 हजार का लोन लेकर मैंने खुद का ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया और सालाना 1 लाख 30 हजार रुपए कमा लेती हूं.”
मां शारदा स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि सीएम योगी की वजह से ही पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दोनों मिल रही है. हम बिल कलेक्शन का काम करते हैं और महीने में 35 हजार की कमाई कर लेते हैं. योगी Government में सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है. इसी कारण हम आराम से अपने काम को अंजाम देते हैं.
जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि Government हमेशा कोशिश करती है कि योजना का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों को मिले और हम भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं. आजमगढ़ में जन समस्या विशेष रूप से जमीन संबंधित विवादों की थी, जिसे धीरे-धीरे कम करने की कोशिश हो रही है. काफी हद तक उस पर लगाम लगाया जा चुका है.
उन्होंने Prime Minister मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में तमसा नदी का जिक्र करने पर कहा, “इसका काफी महत्व है. जो शहर के बीच से जाती है, उनमें सफाई की आवश्यकता थी, जिसके लिए पिछले 9 महीने में दो चरण में अभियान चलाकर सफाई की गई और अन्य प्रयास भी जारी हैं.”
उन्होंने आगे बताया, “युवाओं को स्वरोजगार देकर उनकी इनकम बढ़ाकर खुशहाली और आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर किया जा रहा है. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो महीने में 113 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है.”
–
पीएस/एबीएम