
लाडवा/ बाबैन, 24 जून . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Wednesday को एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की.
लाडवा-बाबैन मार्ग पर रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त मिले तो सीएम नायब सिंह सैनी ने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर घायलों को अपने काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. घायलों के साथ बातचीत करके हाल भी जाना. इस दौरान Political सचिव तरुण भंडारी भी साथ रहे.
Chief Minister सैनी की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्वयं गाड़ी से उतरकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी चिकित्सक को घायलों को प्राथमिक उपचार देने के निर्देश दिए. इसके बाद Chief Minister ने अपने काफिले में चल रही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए रवाना किया.
सीएम ने कहा कि सड़क पर किसी को भी घायल अवस्था में देखना पीड़ादायक है. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते ही नहीं, एक इंसान होने के नाते भी हमारा पहला कर्तव्य है कि हम जरूरतमंद की मदद करें. Government द्वारा सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने काफिले के साथ हमेशा एंबुलेंस रखें ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.
उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि सड़क हादसा होने पर ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल को अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि ‘Haryana सुरक्षित सड़क नीति’ के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को Government द्वारा प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.
मोटरसाइकिल हादसे का शिकार होने वालों की पहचान अमित उम्र 27 निवासी गांव बीड़ कलवा व रजत कुमार 30 वर्ष निवासी गांव सूरजगढ़ के रूप में हुई, जिनका इलाज सीएचसी शाहबाद में चल रहा है.
–
एएसएच/डीकेपी